Breaking News Middle East War

ट्रंप स्ट्रेट का Map जारी, ईरान ने पकड़ा अमेरिकी जासूस

By Nalini Tewari

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज की खाड़ी को लेकर तनाव बरकरार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया समुद्री नक्शा जारी करके होर्मुज को ट्रंप स्ट्रेट नाम दे दिया है, तो इस तनाव के बीच ईरान की नौसेना ने अमेरिका का दूसरा अत्याधुनिक मानवरहित अंडरवॉटर व्हीकल को पकड़ लेने का दावा किया है.

आईआरजीसी इस अंडरवॉटर यूएवी का वीडिया जारी करते हुए इसे बड़ी जीत बताया है और कहा है कि होर्मुज से अमेरिकी जासूस अब ईरान के कब्जे में है. ईरान की ओर से साफ कर दिया गया है कि अमेरिका चाहे कितनी ही धमकी दे, होर्मुज पर अधिकार ईरान का ही रहेगा और बिना ईरान की इजाजत के आवाजाही बाधित रहेगी.

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र एसेंबली के दौरान न्यूयॉर्क पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और ट्रंप के बीच मुलाकात और सीधारे बातचीत की उम्मीद जगी थी, लेकिन पेजेश्कियान-ट्रंप के बीच मुलाकात नहीं हुई, हालांकि पर्दे के पीछे अमेरिकी-ईरान अधिकारियों के बीच समझौते की बात की गई लेकिन वो भी बेनतीजा ही है.

ईरान ने पकड़ा अमेरिका का अंडरवॉटर ड्रोन

ईरानी नौसेना के मुताबिक उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अत्याधुनिक मानवरहित अंडरवॉटर व्हीकल रेमस 600 पकड़ लिया है. आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि “यह कार्रवाई सैन्य खुफिया और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताओं से जुड़े समन्वित और जटिल अभियान के जरिए की गई. ईरानी नौसेना ने अमेरिकी आतंकवादी सेना के एक अत्याधुनिक यूएवी को फंसा लिया, जो जासूसी के उद्देश्य से होर्मुज जलडमरूमध्य में सक्रिय था.”

आईआरजीसी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री यातायात को लेकर अपना रुख दोहराते हुए कहा कि “जलमार्ग बंद है. बिना परमिशन यातायात के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.”

बयान में कहा गया, “आईआरजीसी नौसेना दृढ़ता से घोषणा करती है कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और हम होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए खतरनाक गतिविधियों और अनधिकृत यातायात के खिलाफ मजबूत और लगातार कार्रवाई कर रहे हैं.”

आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा, “ अमेरिका का अंडरवॉटर यूएवी हमारे कब्जे में है, यह सबमर्सिबल रेमस 600 नाम का एक बुद्धिमान और अत्याधुनिक सबमर्सिबल है, अब यह ईरानी विशेषज्ञों के हाथ में है, जो इसकी जानकारी हासिल करेंगे और डेटा रिकवर करेंगे.”

ट्रंप ने खारिज की ईरान की शर्ते, जारी किया ट्रंप स्ट्रेट का मैप

सात दिनों में होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर ईरान की शर्तें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अस्वीकार कर दिया है. साथ ही ट्रंप ने जहाजों की आवाजाही के लिए नए समुद्री मार्ग का नक्शा जारी किया है. सोशल ट्रूथ पर जारी इन नक्शे को अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप स्ट्रेट का नाम दिया है. 

ट्रंप ने ईरान से युद्ध जल्द जीतने का दावा किया है. और मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर फिर हमले की संभावना जताई है. ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा, “अमेरिका ईरान पर सैन्य दबाव और आर्थिक प्रतिबंध, दोनों के जरिए आगे बढ़ रहा है. अमेरिका सैन्य स्तर पर पहले ही जीत चुका है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कार्रवाई रुक गई है.”

ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंध हटाए जाने, बंदरगाहों की घेराबंदी खत्म करने और विदेश में जब्त ईरानी संपत्ति को मुक्त करने की शर्त रखी थी. इसके सात दिन बाद उसने होर्मुज स्ट्रेट से आवागमन की रोक हटाने और परमाणु मसले पर वार्ता का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अमेरिका ने ईरानी प्रस्ताव को अनदेखा कर दिया है, साथ ही ट्रंप ने ईरान के साथ कारोबार करने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है.

हम अमेरिका के सामने मजबूती से डटे रहेंगे: ईरानी राष्ट्रपति

संयुक्त राष्ट्र से लौटने और ट्रंप द्वारा ईरान की शर्ते खारिज होने के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने तेहरान में कड़ा बयान दिया है. पेजेश्कियान ने अमेरिका का सामना करने का ऐलान किया है.

पेजेश्कियान ने कहा, “हम मजबूती के साथ डटे हुए हैं, हम अपने लोगों की सेवा में हैं, हम अपनी आखिरी सांस तक खड़े रहेंगे और हम वादा करते हैं. तेहरान अपने रुख पर कायम रहेगा.”

वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी अमेरिका को चेतावनी दी है, कहा, “ईरान को अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन की चिंता नहीं है. उसके लिए राष्ट्रीय हित सबसे जरूरी हैं. ईरान कूटनीति के लिए तैयार है और शांति का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहता. ईरान डूम्सडे वॉर यानी बेहद बड़े और विनाशकारी युद्ध के लिए भी तैयार है.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.