मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही. वर्चस्व को लेकर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने एक कार्गो शिप पर फाइटर जेट से हमला किया है. अमेरिकी सेना ने बताया है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद पनामा के झंडे वाले जहाज ने नाकेबंदी क्रॉस करने की कोशिश की थी.
ईरान से बढ़े तनाव के बाद अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले समुद्री यातायात पर नाकेबंदी लागू की है, जिसके तहत अमेरिकी सेना कमर्शियल शिप को चेतावनी और निर्देश जारी करती है. निर्देशों का पालन करने वाले जहाजों को दूसरे मार्ग पर भेजा जाता है, जबकि आदेशों को न मानने वाले जहाजों को बलपूर्वक रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई की जाती है.
ओमान की खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इंटरनेशनल एनर्जी सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हैं.
अमेरिका ने साधा कार्गो शिप पर निशाना
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जारी नौसैनिक नाकेबंदी के बीच ओमान की खाड़ी में एक कार्गो शिप पर अटैक किया. अमेरिका ने जिस शिप पर अटैक किया उसे ‘अरिका सन’ के नाम से भी जाना जाता है. के पिछले हिस्से पर हमला किया। इससे जहाज की आगे बढ़ने की क्षमता खत्म हो गई।
सेंटकॉम (सेंट्रल कमांड) के मुताबिक, “पनामा के झंडे वाले शिप ने चेतावनी और निर्देशों की अनदेखी की और नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश की थी. इसके बाद अमेरिकी फाइटर जेट ने इस कार्गो शिप पर अटैक कर जहाज के प्रोपल्शन सिस्टम को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया. हमले में शिप के क्रू मेंबर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ.”
सेंटकॉम ने दावा किया है कि कि नाकेबंदी लागू करने के पिछले तीन महीनों के दौरान चार कमर्शियल जहाजों को निष्क्रिय किया गया और 135 जहाजों को वापस लौटाया गया. इसके अलावा, अमेरिकी सेना ने आईआरजीसी के कथित गुप्त समुद्री परिवहन नेटवर्क से जुड़े 10 टैंकरों को नष्ट करने की बात भी कही है.
बारूदी सुरंग की चपेट में अमेरिकी समर्थित जहाज, सऊदी को झटका
इसके अलावा होर्मुज से अमेरिका समर्थित दक्षिणी ओमान कॉरिडोर से गुजर रहा एक बड़ा तेल टैंकर समुद्री माइंस की चपेट में आ गया. समु्द्री बारूदी सुरंग से टकराते ही ऑयल टैंकर में भीषण धमाका हुआ और यह धू-धू कर जलने लगा. बताया जा रहा है कि इस टैंकर में सऊदी अरब का 2 मिलियन बैरल तेल था.
ईरान की तरफ से एक नया वीडियो जारी किया गया है. इसमें तेहरान की ओर से दावा किया गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे एक बड़े तेल टैंकर में भीषण विस्फोट हुआ है. विस्फोट के बाद टैंकर में आग लग गई और वह पूरी तरह लपटों में घिर गया.
ईरान के इस दावे से क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर चिंताएं और बढ़ गई हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है. पिछले दिनों ईरान ने आधा दर्जन से जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया था.
ईरान के आईआरजीसी ने संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह तट के पास लंगर डाले सभी जहाजों को तत्काल वहां से हटने की चेतावनी दी है. आईआरजीसी ने जहाजों को होर्मुज की खाड़ी से दूर जाने और तुरंत दुबई के क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया है. ईरान ने कहा है कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो जहाजों को निशाना बनाया जाएगा.
होर्मुज में अमेरिका जहाजों की सुरक्षा करने का दावा करता है, लेकिन आए दिन हो रहे हमलों से अमेरिकी दावा फेल नजर आ रहा है.


Leave feedback about this