बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के ढाका से भारत भागने वाली फ्लाइट का वीडियो जारी करने वाले पूर्व एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट का शव मिला नदी में है. माना जाता है कि इस वायरल वीडियो को बांग्लादेश एयर फोर्स के पूर्व ऑफिसर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट केएम तहसिफ ने गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया था. उसके बाद से तहसिफ को मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ रहा था.
पिछले 02 दिनों से तहसिफ लापता था और बुधवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक नदी से उसका शव मिला. मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तहसिफ की मौत का कारण सामने आ सकता है. परिवार का आरोप है कि वायुसेना से रिटायरमेंट लेने के बावजूद, तहसिफ की जासूसी की जा रही थी. गायब होने के दिन, तहसिफ किसी जानकार के साथ घर से बाहर निकला था, उसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं था.
छात्रों के विद्रोह के आगे बांग्लादेश पीएम नेसरेंडर किया था
5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देशभर में हो रहे उग्र प्रदर्शन के चलते, देश छोड़कर भारत भागना पड़ा था. बांग्लादेश आर्मी के कहने पर शेख हसीना ने अपने देश की वायुसेना के एक सी-130 हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट से सुरक्षित ढाका से दिल्ली तक का सफर तय किया था. क्योंकि, बांग्लादेश की जनता, शेख हसीन के खून की प्यासी बन गई थी.
1971 की जंग के पूर्व सैनिकों को दिए जाने वाले आरक्षण से बांग्लादेश का युवा सड़कों पर आ गया था और जमकर तोड़फोड़ की थी. शेख हसीन की इच्छा के बावजूद, बांग्लादेशी आर्मी ने उग्र भीड़ के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था.
ढाका के एक एयरबेस के रनवे पर खड़े हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट में बैठने और दिल्ली के लिए उड़ान भरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो को गुपचुप तरीके से एक दूरी से बनाया गया था. तहसिफ ने सबसे पहले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया था. घरवालों का आरोप है कि ये वीडियो बांग्लादेशी वायुसेना के एक अधिकारी ने अपने मोबाइल फोन से बनाकर तहसिफ को फॉरवर्ड किया था. तहसिफ ने खुद वीडियो नहीं बनाया था.
बांग्लादेशी आर्मी की गुहार पर भारत ने दी थी शेख हसीना को शरण
उस दौरान, ढाका सहित पूरे बांग्लादेश की सड़कों पर कट्टरपंथियों और छात्रों ने कब्जा कर लिया था. उग्र भीड़ ने शेख हसीना के सरकारी निवास में घुसने की कोशिश की थी. ऐसे में बांग्लादेशी आर्मी ने शेख हसीना को देश छोड़कर निकलने की सलाह दी थी. लेकिन इंग्लैंड सहित कई देशों ने शेख हसीना को राजनीतिक शरण देने से साफ इंकार कर दिया था. ऐसे में शेख हसीना ने भारत का रुख किया था. तभी से शेख हसीना, भारत में किसी गुप्त जगह पर रहती हैं. शेख हसीन को भारत सरकार ने जेड प्लस की सुरक्षा प्रदान की है और सिक्योरिटी कारणों से घर से बाहर निकलने पर रोक लगी है.
पिछले दो सालों में महज 02 बार शेख हसीना का दुनिया के सामने आना हुआ है. दोनों बार वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए शेख हसीना ने इंटरनेशनल मीडिया और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है.
शेख हसीना के बाद बनी अंतरिम सरकार (यूनुस सरकार) और मौजूदा तारीख रहमान की सरकार ने भारत से पूर्व बांग्लादेश प्रधानमंत्री को वापस भेजने का आग्रह किया है. क्योंकि बांग्लादेश की कोर्ट ने उग्र प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों (छात्रों) की हत्या के लिए सीधे तौर से शेख हसीना को जिम्मेदार ठहराते हुए सजा का ऐलान कर दिया है. लेकिन भारत ने इस फ्लाइट से भागने के वीडियो को एक अहम सबूत मानते हुए साफ कर दिया है कि बांग्लादेश की आर्मी की गुजारिश पर शेख हसीना के प्लेन को दिल्ली आने की इजाजत दी गई थी.


Leave feedback about this