Breaking News Classified India-Pakistan Reports Terrorism

मेरठ में धरा गया फिदायीन, सेना की छावनी पर हमले की थी साजिश

भारतीय सेना के शूरवीरों के खिलाफ रची जा रही थी बड़ी आतंकी साजिश. सेना की चेक पोस्ट पर होने वाला था बड़ा आतंकी हमला, लेकिन सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर के बाद आतंकियों के नापाक मंसूबों पर मेरठ पुलिस ने पानी फेर दिया है. मेरठ से गिरफ्तार हुआ है 22 साल का उजैद उर्फ जुबेर, जो आतंकियों के संपर्क में था और आतंकियों के इशारे पर एक बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में था.

मेरठ से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी उजैद के खौफनाक मंसूबों का खुलासा हुआ है. जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए उजेद एक खतरनाक प्लान बना रहा था लेकिन दूसरे आतंकियों के साथ हुई चैट के बाद पसंग सामने आई चैट से हुआ है. चैट से सुरक्षा और जांच एजेंसियों को पता चला है कि ये आतंकी एक्सप्लोसिव जैकेट पहनकर सेना की चेक पोस्ट को उड़ाने की तैयारी में थे.

जांच में नवंबर 2025 में आर्मी कैंप या सैन्य काफिले पर फिदायीन हमला करने की साजिश में भी उजेद की भूमिका सामने आई है. उस वक्त भी उजैद पर केस दर्ज किया गया था.

बड़े आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, भट्टी नेटवर्क से जुड़ा आतंकी

मेरठ पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के वॉन्टेड आतंकी उजैद कुरैशी को उसकी नानी के घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक उजैद 14-18 साल के युवकों का कट्टरपंथी गिरोह चलाता था. पिछले साल हुए एक हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर पुलिस उजैद की तलाश कर रही थी.

पकड़ा गया उजैद…आतंकी मोहम्मद साजिद और पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में था. उजैद ने साजिद से कहा था कि वह भी फिदायीन हमले के लिए तैयार है.

मेरठ पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि इस गिरोह का संबंध शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़ा है. इसके अलावा पीओके के तीन नागरिकों के इस नेटवर्क में जुड़े हुए थे. उजैद पाकिस्तान के मोबाइन नंबर वाले कई लोगों के संपर्क में था.

संदिग्ध आतंकी उजैद ने इंस्टाग्राम पर कामरान786 (किश्तवाड़), ड्रग जिहादी (पाकिस्तान), अबूमुसैलहफ (पाकिस्तान) इब्नेआदम99 नाम से चार आइडी बनाई थीं. इसके अलावा इंस्ट्राग्राम और सेशन एप पर ट्यूशन 40और ब्रिगेड नाम से 2 ग्रुप बनाए थे.

व्हाट्सएप चैट से फिदायीन हमले की साजिश का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, “नवंबर 2025 में जम्मू में पकड़ा गया आतंकी साजिद पाकिस्तानी हैंडलर और उजैद के कहने पर फिदायीन हमला करने को तैयार था. लेकिन उससे पहले ही साजिद को चेकपोस्ट पर पकड़ लिया गया था. साजिद हमले से पहले रेकी करने गया था. 

मेरठ का उजैद भी सेना पर हमले की तैयारी को लेकर जम्मू कश्मीर गया था. जिस ग्रुप पर उजैद अन्य आतंकियों संग हमले की प्लानिंग कर रहा था उसकी बातचीत एजेंसियों के हाथ लग गई.

जिसमें साफ-साफ लिखा गया था कि बम वाली जैकेट पहनकर इंडियन आर्मी की चेकपोस्ट पर जाएंगे और वहां सबको उड़ा देंगे. आतंकियों ने ये भी कहा था कि जैकेट को बना लिया जाएगा. इसी चैट में उजैद ने लिखा था कि हम तैयार हैं.

साजिद को तो पिछले साल चेकपोस्ट की रेकी करते वक्त ही धर लिया गया था, लेकिन उजैद की 10 महीने से तलाश थी. साजिद ने पूछताछ में उजैद की सारी पोल पट्टी खोल दी.

पुलिस के मुताबिक, उजैद और उसके पिता कपड़ों का कारोबार करते थे. उसका जम्मू-कश्मीर में भी लगातार आना-जाना रहता था. जबकि साजिश नीट की तैयारी कर रहा था, लेकिन कट्टरपंथ के चलते फिदायीन आतंकी बन बैठा.

उजैद की टारगेट पर नाबालिग, ट्यूशन-40-ब्रिगेड ग्रुप से शक बढ़ा: मेरठ पुलिस

मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के मुताबिक “उजैद के टारगेट पर 14 से 18 साल के युवक थे, जिनका ब्रेनवॉश किया जाता था.

उजैद के आनलाइन नेटवर्क को एजेंसियां खंगाल रही हैं. पुलिस मोबाइल, इंटरनेट मीडिया अकाउंट और डिजिटल संपर्कों की जांच कर रही है. चार संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी की पहचान की गईं, जिनमें एक मेरठ, एक किश्तवाड़ और दो पाकिस्तान से जुड़ी थीं.

पुलिस पूछताछ में उजैद ने बताया कि वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भारत विरोधी सामग्री तथा पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर, तारिक मसूद और डाक्टर इशरार अहमद के वीडियो देखता था.

जांच में इंस्टाग्राम और सेशन एप पर ‘ट्यूशन-40’ तथा ‘ब्रिगेड’ समूह मिले. इनमें पीओके निवासी अमीर हमजा, पाकिस्तान के पंजाब निवासी अबू मुसाब, फुरकान, कामरान और अन्य संदिग्ध जुड़े बताए गए हैं. पुलिस का दावा है कि समूहों के संचालन में उजैद की अहम भूमिका थी. एक व्हाट्सएप समूह के तार मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए गए हैं.

उजैद की गिरफ्तारी के बाद अब जांच में केंद्रीय एजेंसियां भी जुड़ गई हैं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.