Breaking News Reports

एयर मार्शल अब राम मंदिर CEO, ऑपरेशन सिंदूर में रही अहम भूमिका

ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर) को राम मंदिर ट्रस्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है.

ऑपरेशन सिंदर के दौरान दिल्ली स्थित वायुसेना की पश्चिमी कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के पद पर तैनात थे. सिचायिन से लेकर जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की एयर स्पेस की सुरक्षा संभालने जिम्मेदारी पश्चिमी कमान की है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिल्ली पर हुए पाकिस्तानी हमले को विफल कर दिया था. पाकिस्तान ने दिल्ली पर फतह मिसाइल से हमले की कोशिश की थी, लेकिन वायुसेना ने मिसाइल को सिरसा के आसमान में मार गिराया था.

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने 01 जनवरी 2025 को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान की कमान संभाली थी.

वायुसेना में करीब 40 वर्ष का अनुभव

एयर मार्शल को 06 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन किया गया था. वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे, एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल, बैंगलोर, एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, यूएसए और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज, यूके के पूर्व छात्र हैं. एक फाइटर कॉम्बैट लीडर और एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट के रूप में, एयर मार्शल मिश्रा के पास 3000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है.

38 वर्षों से अधिक के अपने सेवा करियर में, एयर मार्शल ने महत्वपूर्ण कमांड और स्टाफ नियुक्तियां संभाली हैं. इनमें फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम्स टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट (एएसटीई) में चीफ टेस्ट पायलट, दो फ्रंटलाइन एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग, निदेशक (ऑपरेशनल प्लानिंग एंड असेसमेंट ग्रुप), प्रधान निदेशक (एएसआर) और वायु मुख्यालय (वीबी) में सहायक वायु सेनाध्यक्ष (प्रोजेक्ट्स), कमांडेंट एएसटीई और उप एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख (सिद्धांत, संगठन और प्रशिक्षण) शामिल हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति संभालने से पहले वह उप एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख (ऑपरेशंस) थे. एयर ऑफिसर ‘युद्ध सेवा मेडल’, ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ और ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ के प्राप्तकर्ता हैं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.