Breaking News Geopolitics Khalistan Terrorism

माफी मांगो ट्रूडो, निज्जर हत्याकांड में भारत निकला बेदाग

थूक कर चाटने की कहावत कनाडा के (कार्यवाहक) प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर फिट बैठती है. क्योंकि ट्रूडो के सबसे बड़े झूठ का हो गया है पर्दाफाश. उस झूठ का, जिसके चलते पूरी दुनिया में कनाडाई प्रधानमंत्री की बेइज्जती हुई, सत्ता से भी गए और भारत के साथ भी रिश्ते पटरी से उतर गए. अब ट्रूडो के बनाए कमीशन ने ही खुलासा किया है कि मोस्टवांटेड खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ नहीं है. ट्रूडो की बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट ने अपने ही प्रधानमंत्री के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया है. 

निज्जर की हत्या में भारत का हाथ नहीं: कनाडा 

सितंबर 2023 में जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे. ट्रूडो ने कहा था कि खाल‍िस्‍तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या में भारत की एजेंसियां और उनके लोग शामिल हैं. लेकिन अब कनाडा की ही विदेशी हस्‍तक्षेप कमेटी की रिपोर्ट में साफ-साफ कहा गया है कि “निज्‍जर की हत्‍या में भारत के शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला. क‍िसी भी विदेशी राज्‍य से निज्‍जर की हत्‍या का कोई संबंध नहीं पाया गया है.

अब कनाडा ने स्वीकार कर लिया कि उसके पास ऐसा कोई सबूत नहीं हैं और भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए थे. कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में ये भी माना है कि “न‍िज्‍जर की हत्‍या को लेकर गलत सूचनाएं फैलाने की वजह से देश की छव‍ि को नुकसान पहुंचा. मीडिया और सोशल मीडिया के माध्‍यम से तमाम तरह की भ्रामक सूचनाएं फैलाई गईं, इससे झूठ को पहचानना मुश्क‍िल हो गया.” (https://x.com/hindutimescan/status/1884655603420643391)

कुछ लोग कनाडा से आतंकवाद की फंडिंग कर रहे: रिपोर्ट

कनाडा के फॉरेन इंटरफेरेंस कमीशन की रिपोर्ट में ये भी माना गया है कि कनाडा की धरती से भारत में आतंकवाद फैलाया जा रहा है. रिपोर्ट में कनाडाई खुफिया एजेंसियों के हवाले से कहा गया कि “कनाडा में बैठे कुछ लोग भारत में हुई आतंकी घटनाओं में शामिल हैं. कुछ लोग कनाडा से आतंकवाद को फंडिंग करते हैं. ये पैसा भारत में आतंकियों के लिए भेजा जाता है. खालिस्तानी आतंकियों को लेकर भारत की चिंता सही है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि खालिस्तानी आतंकियों के कारण ही भारत और कनाडा के संबंध खराब हुए हैं.”

कनाडाई रिपोर्ट में पाकिस्तान का नाम भी लेते हुए कहा गया है कि “भारत के प्रभाव को कम करने के लिए पाकिस्तान कनाडा की जमीन का इस्तेमाल करता है. वहां के असामाजिक तत्वों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है.”

ट्रूडो ने क्या आरोप लगाए थे?

जस्टिन ट्रूडो ने एक बार नहीं बार-बार झूठे आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत की एजेंसियां भारतीय डिप्लोमैट का सहयोग लेकर कनाडा में अपराध करवा रही हैं. हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के सबूत हैं. भारत ने जब सबूत मांगे तो ट्रूडो और उनकी पुलिस बगलें झांकने लगीं. सबूत थे नहीं क्योंकि ट्रू़डो ने खालिस्तानियों का वोट हासिल करने के लिए झूठ का पुलिंदा बनाया हुआ था. जो अब ढह गया है.

कनाडा ने फिर बोला नया झूठ, भारत ने दिखाया आईना

निज्जर मामले में बेनकाब होने के बाद अब कनाडा ने घड़ियाली आंसू दिखाए हैं. कनाडा ने कहा है कि चुनाव में भारत का हस्तक्षेप है. कनाडा ने भारत पर चुनाव में दखलअंदाजी का आरोप लगाया तो  विदेश मंत्रालय ने कनाडा की असलियत सबके सामने ला दी.

भारत ने कनाडा के आयोग की उस रिपोर्ट को कोरा झूठ बताया है, जिसमें उसके खिलाफ कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप के आरोप लगाए गए हैं. विदेश मंत्रालय ने कनाडा के आरोपों को दृढ़ता से खारिज कर दिया. 

विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कनाडा की रिपोर्ट को बकवास बताया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि “भारत पर कनाडा की रिपोर्ट के को खारिज करता है. हमने तथाकथित विदेशी हस्तक्षेप को लेकर एक रिपोर्ट देखी है. आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं. असल में कनाडा ही लगातार भारत के मामलों में दखल दे रहा है. कनाडा में अवैध प्रवास और संगठित अपराध को बढ़ावा देने वाले तंत्र को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.” (रस्सी जल गई कनाडा नहीं सुधरा, भारत पर फिर लगाया उलजलूल आरोप)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0