Alert Breaking News Classified Reports

देश की संप्रभुता के रखवाले हैं अग्निवीर: CDS

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अग्निपथ योजना के ‘कूड़ेदान में फेंकने’ के बयान के बाद सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ऐलान किया है कि अग्निवीर सिर्फ सैनिक ही नहीं हैं बल्कि नेता, इन्नोवेटर और देश की संप्रभुता के रखवाले हैं. सोमवार को सीडीएस कर्नाटक के बेलगावी में मराठा रेजीमेंट सेंटर में अग्निवीरों से मुलाकात के दौरान ये बात कही. 

सैन्य सेवाओं में अहम योगदान के लिए अग्निवीरों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए जनरल चौहान ने कहा कि “सैनिक और उनके परिवारवालों को व्यक्तिगत तौर से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.” सीडीएस ने कहा कि “चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद, अग्निवीरों को हर कदम पर व्यक्तिगत विकास और राष्ट्र की सेवा करने में गर्व की गहरी भावना होगी.” 

सीडीएस ने ट्रेनी-अग्निवीरों से कहा कि सीखना एक आजीवन प्रक्रिया है, विशेष रूप से युद्ध के एक निरंतर विकसित और गतिशील क्षेत्र में जो तकनीकी गहन है, कौशल के निरंतर उन्नयन में जिम्मेदारी की गहरी भावना को शामिल करता है. साइबर वारफेयर, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और असिमेट्रिक वारफेयर पर चर्चा करते हुए सीडीएस ने प्रशिक्षुओं को पेशेवर उत्कृष्टता की खोज में हमेशा “ईमानदारी, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और एस्प्रिट-डी-कॉर्प्स” को अपने जीवन में उतारने की सलाह दी.

मराठा रेजीमेंटल सेंटर के अलावा सीडीएस बेलगामी स्थित एयरमैन ट्रेनिंग सेंटर भी गए और वहां ट्रेनिंग ले रहे वायु-अग्निवीरों से मुलाकात की. 

चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी और विपक्षी नेता लगातार अग्निपथ (अग्निवीर) योजना पर निशाना लगा रहे हैं. राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि चुनाव में जीतने के बाद कांग्रेस अग्निवीर योजना को खत्म कर देगी (अग्निवीर योजना को खत्म कर देगा विपक्ष ?).

ReplyForwardAdd reaction

सल्ंस

ाल 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.