Breaking News Conflict Indian-Subcontinent

अफगानिस्तान में चीनी नागरिक की हत्या, हथियार का जखीरा बरामद

अफगानिस्तान में चीनी नागरिकों को ले जाने वाले एक वाहन पर हमला हुआ है. हमले में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है. चीनी नागरिक कोई जासूस था या किसी खदान का कॉन्ट्रेक्टर, ये साफ नहीं हुआ है. लेकिन चीनी नागरिक के कब्जे से मिले हथियारों के जखीरे से सनसनी फैल गई है.

हमला अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके ख्वाजा बहाउद्दीन के कटकाजार इलाके में हुआ है. बताया जा रहा है कि चीनी नागरिक अफगानिस्तान की एक खदान में काम करता था और तालकान शहर की ओर लौट रहा था. उसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसपर अटैक कर दिया और गोली मार दी. चीनी नागरिक के साथ दो स्थानीय नागरिक भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक ट्रांसलेटर था.

अफगानी ट्रांसलेटर से पूछताछ

पाकिस्तान और तजाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हो रहे हमलों के बीच अफगानिस्तान में भी चीन के एक नागरिक की हत्या की गई है. चीनी नागरिक अफगानिस्तान की खदान का कर्मचारी थी. तालिबान प्रशासन ने उसके साथ चल रहे ट्रांसलेटर को हिरासत में लिया है और ट्रांसलेटर से पूछताछ की जा रही है.

इस घटना से कुछ दिन पहले ही तजाकिस्‍तान में सोने की एक खदान में काम करने वाले चीनी नागरिकों पर हमला हुआ था. जिसनें एक की मौत हुई थी. यह अफगानिस्‍तान से घुसे एक हमलावर ने किया था. इस हमले में चार चीनी नागरिक घायल हो गए थे. 

मारा गया चीनी नागरिक खदान कर्मचारी, आतंकी ट्रेनर या कोई जासूस 

कहा ये भी जा रहा है कि मरने वाला शख्स अफगानिस्तान में आतंकवादी समूह या फिर तालिबानी लड़ाकों को प्रशिक्षण दे रहा था, जिसके कारण उस पर हमला किया गया है. मारे गए चीनी नागरिक के पास से एक एम 4 हथियार, एक रूसी कोलखोव हथियार, दो अमेरिकी ब्रिटा राइफलें और 3 हथगोलों सहित गोला-बारूद जब्त किया गया है. दावा किया जा रहा है कि मारा गया शख्स एक चीनी जासूस हो सकता है. लेकिन तालिबान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

अफगानिस्तान में निवेश कर रहा है चीन

पिछले साल चीन ने अफगानिस्‍तान के तालिबानी राजदूत को मान्‍यता दी थी. चीन की नजर अफगानिस्तान के लीथियम, गोल्ड और तेल पर है. अफगानिस्‍तान के अंदर से तेल निकालना भी शुरू कर दिया है. अफगानिस्‍तान के अंदर खनिज भंडार मौजूद हैं. इसी वजह से चीन अब बड़े पैमाने पर अफगान खदानों में निवेश कर रहा है. लेकिन चीन नागरिकों की मौत चिंता का विषय है, क्योंकि अबतक पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर अटैक किया जा रहा था, लेकिन हाल ही में तजाकिस्तान और अब अफगानिस्तान में चीनी नागरिक की मौत हुई है

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.