Breaking News India-Pakistan War

राष्ट्रीय सुरक्षा का निर्णायक हथियार है IAF: एयर चीफ मार्शल

ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए वायुसेना, एक निर्णायक हथियार है. ऐसे में जब भी देश को जरूरत होगी, भारतीय वायुसेना पहले बुलावे पर पहुंच जाएगी. ये संदेश दिया है एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 93वें वायुसेना दिवस की पूर्व संध्या पर.

बुधवार को एयरफोर्स डे हैं. ऐसे में पूर्व संध्या पर वायुसेना प्रमुख ने देशवासियों के नाम अपना वीडियो संदेश जारी किया. एयर चीफ ने साफ तौर से कहा कि पहलगाम हमले (24 अप्रैल) ने देश-दुनिया को झकझोर कर रखा दिया था. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के जरिए वायुसेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया.

एयर चीफ मार्शल ने कहा कि पाकिस्तान ने जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के आम नागरिकों और सैन्य ठिकानों पर हमला किया तो, वायुसेना ने ऐसे सटीक और निर्णायक हमले किए कि दुश्मन (पाकिस्तान) को शांति-वार्ता के लिए विवश होना पड़ा. (https://x.com/IAF_MCC/status/1975572459647889526)

एयर चीफ ने  वायुसेना के आदर्श-वाक्य ‘अचूक, अभेद्य और सटीक’ को विस्तार से बताया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए वायुसेना ने इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है.

वर्ष 1932 में ब्रिटिश काल में महज चार (04) एयरक्राफ्ट के साथ खड़ी की गई भारतीय वायुसेना आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एयर फोर्स बनकर उभरी है. बालाकोट एयर स्ट्राइक (2019) और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय वायुसेना ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवाया है. (पाकिस्तान के F-16 समेत 13 एयरक्राफ्ट गिराए, वायुसेना प्रमुख ने Op Sindoor पर किया नया खुलासा)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.