Breaking News Middle East War

टारगेट पर खामेनेई, अमेरिका का ईरान की एयरस्पेस पर कब्जा

ईरान और इजरायल की जंग में सीधे कूद गया है अमेरिका. जी 7 की बैठक छोड़कर अमेरिका पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैक टू बैक बैठक करने के बाद ईरान को धमकाया है. ट्रंप ने कहा है ईरान के आसमान पर अमेरिका ने कब्जा कर लिया है. हमें पता है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई कहां हैं. ट्रंप ने ईरान को बिना किसी शर्त के सरेंडर करने को कहा है.

ईरान के आसमान पर अमेरिका का कंट्रोल- ट्रंप

हाईलेवल मीटिंग के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा, “ईरान के आसमान पर अब पूरी तरह से हमारा कंट्रोल है. ईरान के पास अच्छे स्काई ट्रैकर और अन्य डिफेंस सिस्टम थे, हालांकि, इनकी तुलना अमेरिका द्वारा बनाए गए सामान से नहीं की जा सकती है. कोई भी इसे अमेरिका से बेहतर तरीके से नहीं कर सकता.”

हमें पता है कि खामेनेई कहां छिपे हुए हैं: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को लेकर भी बयान जारी किया है. ट्रंप ने कहा- “हम अच्छी तरह से जानते हैं कि तथाकथित “सुप्रीम लीडर” कहां छिपे हुए हैं. वह एक आसान टारगेट हैं, लेकिन वहां सुरक्षित हैं. हम उन्हें खत्म नहीं करने जा रहे हैं. कम से कम अभी के लिए तो नहीं, लेकिन हम नहीं चाहते कि मिसाइलें नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर दागी जाएं. हमारा धैर्य खत्म हो रहा है. इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद.”

इजरायल-ईरान में जंग जारी, दुआ करते दिखे खामेनेई

बताया जा रहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर को ईरानी सेना ने एक सीक्रेट जगह पर छिपा दिया है. 13 जून को जब इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया, उसी वक्त खामेनेई को सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया था. खामेनेई का एक वीडियो आया है जिसमें वो ईरान के लिए दुआ मांगते हुए देखे. लेकिन अब उसी दुआ के वीडियो को लेकर लोग कह रहे हैं कि ईरान के लिए कोई दुआ भी काम नहीं आ रही है.

सद्दाम हुसैन की तरह होगा खामेनेई का हश्र: इजरायली रक्षा मंत्री

इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान के सुप्रीम लीडर की तुलना सद्दाम हुसैन से की है. काट्ज ने कहा कि “खामेनेई की हालत सद्दाम हुसैन की तरह होगी. जैसी इराकी लोगों ने सद्दाम हुसैन के खिलाफ विद्रोह किया था, ठीक वैसे ही खामेनेई के खिलाफ ईरान की जनता है. ईरान की जनता खामेनेई से छुटकारा पाना चाहती है.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0