Breaking News Conflict Geopolitics India-Pakistan

पाकिस्तान से प्यार, मोदी है शानदार: ट्रंप

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर घिसे पिटे टेप की तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राग अलापा है. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत के बाद एक बार फिर से कहा है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया. असीम मुनीर के साथ लंच से पहले ट्रंप ने कहा, मुझे पाकिस्तान से प्यार है, लेकिन पीएम मोदी एक शानदार इंसान है. 

मुझे पाकिस्तान से प्यार: डोनाल्ड ट्रंप

फेल्ड (फील्ड) मार्शल असीम मुनीर के साल लंच से पहले ट्रंप ने पाकिस्तान का गुणगान किया है. उस पाकिस्तान का, जिसने अमेरिका के नंबर 1 दुश्मन ओसामा बिन लादेन को बरसों तक पनाह दी थी. ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान ने अपने सैन्य ठिकाने के पास रखा था, ताकि जरूरत पड़े तो ओसामा की रक्षा के लिए पाकिस्तानी सेना अटैक कर सके. लेकिन अब ट्रंप को वही पाकिस्तान और आतंकवाद अच्छा लगने लगा है, क्योंकि इसके पीछे अमेरिका की छिपी हुई चाहत है, चाहे वो व्यापार हो, या पाकिस्तान में चीन का मुकाबला करने के लिए सैन्य बेस बनाने का इरादा हो. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा है कि उन्हें पाकिस्तान से प्यार है.

मोदी एक शानदार व्यक्ति, मैंने रुकवाया युद्ध: ट्रंप

ट्रंप ने पीएम मोदी को ‘एक शानदार व्यक्ति’ कहा है. ट्रंप ने कहा, ‘मेरा मानना है कि मोदी एक ‘शानदार व्यक्ति’ हैं. मैंने बीती रात उनसे बात की थी. दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होगा.

ट्रंप ने मुनीर का जिक्र करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान की ओर से युद्ध रोकने में इस व्यक्ति का बहुत प्रभाव था. भारत की ओर से मोदी और अन्य लोग थे. उनके बीच टकराव की जबरदस्त स्थिति थी और वे दोनों ही परमाणु संपन्न देश हैं. मैंने इसे रुकवाया. मुझे नहीं लगता कि मैं कोई कहानी सुना रहा था. क्या मैंने कोई कहानी लिखी थी, मैंने दो बड़े देशों, बड़े परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध को रुकवाया.

पीएम मोदी ने ट्रंप से बातचीत में की मध्यस्थता खारिज

ट्रंप और पीएम मोदी के बीच 35 मिनट तक बातचीत हुई थी. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच चली लंबी बातचीत में पीएम मोदी ने भारत का रुख अमेरिका के सामने स्पष्ट कर दिया था. ये बातचीत ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बातचीत थी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सैन्य कारवाई रोकने की बात सीधे भारत और पाकिस्तान के बीच, दोनों सेनाओं के माध्यम से हुई थी, और पाकिस्तान के ही आग्रह पर हुई थी.” प्रधानमंत्री मोदी ने जोर दे कर कहा कि “भारत ने न तो कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, न करता है, और न ही कभी करेगा. इस विषय पर भारत में पूर्ण रूप से राजनैतिक एकमत है.”

मुनीर की चापलूसी, ट्रंप को नोबल पुरस्कार के लिए किया नॉमिनेट

अमेरिका के दौरे पर गए असीम मुनीर ने ट्रंप के लिए नोबल शांति पुरस्कार की मांग की है. मुनीर ने बाकायदा ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है. असीम मुनीर ने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने में ट्रंप की भूमिका को लेकर पुरस्कार देने की बात कही है. 

क्या मुनीर-पीएम मोदी का आमना-सामना करवाना चाहते थे ट्रंप?

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया था. ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा था कि क्या वो कनाडा से लौटते वक्त अमेरिका आ सकते हैं. लेकिन पीएम मोदी ने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के चलते ट्रंप के आग्रह को टाल दिया. 

कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान का जनरल और आतंकियों का हमदर्द असीम मुनीर खुद वाशिंगटन में मौजूद है. ऐसे में सवाल है कि क्या ट्रंप, पीएम मोदी को अमेरिका बुलाकर असीम मुनीर से आमना-सामना करवाना चाहते थे. और ये दिखाना चाहते थे कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान को एक मंच पर ला दिया है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0