Breaking News Russia-Ukraine War

मोदी का जबरदस्त आइडिया, पुतिन ने युद्ध खत्म करने की कोशिश पर की तारीफ

By Nalini Tewari

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर से जमकर तारीफ की है और रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने की कोशिश की भी सराहना की है. पुतिन ने एक कार्यक्रम में सीधे तौर पर कहा, कि पीएम मोदी सच में इस युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं.

पुतिन ने कहा, पीएम मोदी तटस्थ भूमिका निभा रहे हैं, और उनके विचार बहुत अच्छे हैं, मैं ये खुलकर स्वीकार करता हूं.

जिस कार्यक्रम में पुतिन ने भारत की कोशिश के बारे में खुलकर बात की, उस कार्यक्रम में भारतीय राजनयिक और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा भी मौजूद थे. इस दौरान विनय क्वात्रा के सवाल के जवाब में पुतिन ने मजाकिया अंदाज में तानाशाह से सवाल पूछते हो. गौरतलब है, कि पश्चिमी देश पुतिन को तानाशाह बताते हैं.

दोस्त होने के बावजूद पीएम मोदी के युद्ध पर सवाल उठाते हैं, निष्पक्ष : पुतिन

रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पुतिन ने पीएम मोदी की कोशिशों की बात की. पुतिन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन वैश्विक नेताओं में से एक हैं जो हमारे बहुत अच्छे और दोस्ताना रिश्तों, और व्यक्तिगत अच्छे संबंधों के बावजूद, लगातार यूक्रेन में संघर्ष को खत्म करने का मुद्दा उठाते हैं और इस बारे में सवाल पूछते हैं.”

पुतिन ने कहा, “पीएम मोदी आपसी सहमति वाले समाधानों के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहे हैं. पीएम मोदी की गहरी दिलचस्पी है और उनके पास आपसी सहमति वाले समाधान खोजने के लिए बहुत अच्छे विचार हैं. इस लिहाज से, स्वाभाविक रूप से, प्रधानमंत्री निष्पक्ष रुख अपनाते हैं और संघर्ष को खत्म करने में उनकी दिलचस्पी है, मुझे लगता है कि यह बात सीधे तौर पर कहना मेरा कर्तव्य है और हम प्रधानमंत्री के विचारों के लिए उनके आभारी हैं.”

पुतिन ने कहा, “हम भी चाहते हैं कि जल्द युद्ध समाप्त हो और हमें पीएम मोदी का आइडिया अच्छा लगा, लेकिन इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा.”

रूस में आयोजित जिस कार्यक्रम में पुतिन ने ऐसा कहा, उस कार्यक्रम में भारत के अमेरिका में राजदूत विनय क्वात्रा की भी मौजूदगी थी.

पीएम मोदी और यूक्रेन को लेकर सवाल विनय क्वात्रा ने पूछा था. सवाल का जवाब देने से पहले पुतिन ने मजाकिया लहजे में कहा कि तानाशाह से सवाल पूछते रहो. क्योंकि पुतिन ने इस कार्यक्रम में एक के बाद एक कई सवालों के जवाब दिए थे. पश्चिमी देश, पुतिन के तानाशाह करार देते हैं.

पुतिन के सामने युद्ध समाप्ति पर जोर देते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युद्ध के शुरुआत से ही शांति पर जोर देते रहे हैं. पीएम मोदी ने सबसे पहले पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से कहा था, ये युद्ध का युग नहीं है.

उसी रुख पर पीएम मोदी आज भी कायम हैं, जब भी पुतिन से मोदी की मुलाकात होती है, पीएम मोदी युद्ध रोकने के समाधान पर बात करते हैं. पीएम मोदी ने हमेशा से कहा है कि “भारत ने इस संघर्ष को लेकर सिद्धांत आधारित और मानवीय रुख बनाए रखा है. भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ अच्छे रिश्ते हैं और इसी वजह से वह शांति की दिशा में होने वाली सार्थक कोशिशों को मजबूत करने में मदद कर सकता है.

पीएम मोदी ने ये भी कहा था कि “भारत यूक्रेन में जल्द और स्थायी शांति बहाल करने की दिशा में होने वाले प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है.”

पिछले महीने सितंबर में ही पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात हुई थी, उस दौरान भी पीएम मोदी ने संवाद से शांति के रुख का समर्थन किया था.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.