Breaking News Conflict Indian-Subcontinent

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर फिर हमला

तालिबान और टीटीपी के आतंकियों से तनाव के बीच पाकिस्तान में हुआ है आतंकी हमला. बलूचिस्तान के तुर्बत में फ्रंटियर कोर (एफसी) की बस पर आतंकियों ने हमला किया है. बम धमाके में कंडक्टर समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

घायलों में पाकिस्तान पुलिस के क्राइम विंग के एसएसपी और उनके परिवार के छह सदस्य भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि जिस वक्त बस में बम धमाका हुआ एसएसपी अपने परिवार के साथ उधर से निकल रहे थे. 

पाकिस्तान की बस में धमाका, बलोच लड़ाकों ने ली जिम्मेदारी

बलूचिस्तान में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब आतंकियों ने तुर्बत इलाके में फ्रंटियर कॉर्प्स की बस को टारगेट किया. बस पर जिस वक्त हमला हुआ सुरक्षाबल के जवान एक जगह से दूसरी जगह जा रहे थे. फ्रंटियर कॉर्प्स की बस को हमला करने के लिए सड़क किनारे एक कार में आईईडी लगाकर किया गया. जैसे ही एफसी की गाड़ी कार के पास पहुंची, रिमोट से धमाका किया गया. धमाका इतना जोरदार था कि दूर-दूर तक धमाके की आवाज सुनी गई. धमाके की चपेट में आसपास के वाहन भी आए हैं. पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. (https://x.com/snehamordani/status/1875590178104078381)

बीएलए (बलूच लिबरेशन आर्मी) ने बलूचिस्तान के तुर्बत में यात्री बस से यात्रा कर रहे सुरक्षाबलों पर हमले की जिम्मेदारी ली है. 

पिछले साल पाकिस्तान में हुईं 444 आतंकी वारदातें

बीएलए के आतंकी आए दिन पाकिस्तान सेना के जवानों को निशाना बनाते हैं. बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा ऐसे क्षेत्र जहां आए दिन हमले हो रहे हैं. पाकिस्तान के आकंड़ों के मुताबिक-पिछले साल 2024 में 444 आतंकी वारदातें हुईं हैं जिनमें 1600 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई हैं, जिनमें अधिकतर पुलिस या जवान हैं. आंकड़ों के मुताबिक, हमलों में पिछले साल 685 सैनिकों की मौत हुई है. हाल ही में शहबाज शरीफ ने कहा था कि पाकिस्तान में तभी शांति आ सकती है, जब टीटीपी का खात्मा हो. (https://x.com/bahot_baluch/status/1875539403952812094)

पाकिस्तान की चौकियों पर तालिबान का कब्जा

तालिबान ने एक बार फिर पाकिस्तान की सैन्य चौकियों पर गोलीबारी की है. बॉर्डर पर तालिबान और पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बीच सीमा पर झड़प भी हुई है. बताया जा रहा है कि तालिबान ने टीटीपी आतंकवादियों के साथ मिलकर खोस्त प्रांत के अली शेर और जाजी से उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी चौकियों पर गोलीबारी की. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.