Breaking News Conflict Defence India-Pakistan Islamic Terrorism

ऑपरेशन सिंदूर के कंट्रोल रूम की तस्वीर, तीनों सेनाध्यक्ष की थी करीब से नजर

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हर हिंदुस्तानी को गर्व से भर देने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई है. आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने के दौरान सेना के कंट्रोल रूम में मौजूद थे तीनों सेनाओं के चीफ. कंट्रोल रूम में कैसा था माहौल, कैसे की जा रही थी प्लानिंग, कंट्रोल रूम में पल-पल कौन रख रहा था नजर, 7 मई की रात कैसे लिखी गई थी शौर्य गाथा, इन तस्वीरों से साफ है. 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कंट्रोल रूम में तस्वीरें सामने आईं

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी गई. आतंकियों के पीओके और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया था. लश्कर और जैश के कई बड़े आतंकी इस ऑपरेशन में मारे गए. इस ऑपरेशन के 18 दिनों बाद भारतीय सेना के कंट्रोल रूम की तस्वीर सामने आई है, जिसमें भारत की तीनों सेनाओं के प्रमुख ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कंट्रोल रूम में बैठे हुए दिख रहे हैं. 

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एयरचीफ मार्शल ए पी सिंह और नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी तीनों कोऑर्डिनेशन करते दिखे. सेना के मुताबिक, ऑपरेशन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी, और यह तस्वीर 7 मई की रात को क्लिक की गई थी. तीनों चीफ, ऑपरेशनल हेड के साथ कंट्रोल रूम में मौजूद थे. कंट्रोल रूम में पश्चिमी कमान, दक्षिण पश्चिमी कमान-दक्षिणी कमान के 4 सेना कमांडर के साथ, जो वायु सेना के अधिकारियों के साथ हर हमले का कोऑर्डिनेशन कर रहे थे.

7 मई की रात आतंकियों पर टूट पड़ी हिंद की सेना 

7 मई की देर रात राफेल लड़ाकू विमानों ने ब्रह्मोस और स्कैल्प मिसाइल से जैश और लश्कर के ठिकानों पर सटीक वार किया. एक-दो नहीं बल्कि 9 आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया. जिन ठिकानों को खत्म किया गया, उनमें आतंकियों की ट्रेनिंग की जाती थी. भारत के इस सटीक ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. भारतीय सेना ने शुरुआत से ही साफ किया है कि इस ऑपरेशन का टारगेट सिर्फ और सिर्फ आतंकी थे. 

क्यों किया गया था आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर 

22 अप्रैल को पाकिस्तान से ट्रेनिंग लिए आतंकियों ने पहलगाम के बैसरण घाटी में बड़ा हमला किया था. आतंकियों ने बैसरण घाटी घूमने आए पर्यटकों को टारगेट किया था. हथियारबंद आतंकियों ने धर्म पूछ पूछकर हिंदुओं को बेहद करीब से गोली मारी थी. इस नरसंहार में 26 लोगों की मौत हुई थी. जिसके बाद पूरे हिंदुस्तान का खून खौल उठा था. 

पीएम मोदी ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि वक्त आ गया है जब आतंकियों की बची खुची जमीन भी मिट्टी में मिला दी जाए. सेना ने उसी वक्त ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी शुरु कर दी थी. महिलाओं का सिंदूर उजाड़ने वालों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया, जिसमें जैश और लश्कर के आतंकियों की कमर तोड़ दी गई. हालांकि आतंकियों के साथ खड़े होकर पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन अटैक किए थे, लेकिन हर अटैक आसमान में ही नाकाम कर दिया गया था. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.