Breaking News Geopolitics Reports

बड़बोले ट्रंप: Gulf of Mexico का नया नाम

शपथग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक बड़े फैसलों का ऐलान कर रहे हैं, जिससे अमेरिका के पड़ोसी देशों में दहशत जैसा माहौल है. ट्रंप ने कनाडा को 51 वां राज्य बताया तो ग्रीन लैंड को खरीदने की पेशकश कर दी. पनामा नहर को वापस अमेरिका के पास लाने की बात कही तो अब मेक्सिको की खाड़ी का नया नामकरण कर दिया है.

ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वो मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलेंगे. नया नाम ‘अमेरिका की खाड़ी’ होगा.

मेक्सिको की खाड़ी का नाम अब अमेरिका की खाड़ी होगा: ट्रंप

मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी घोषणा की है. ट्रंप ने कहा, “हम मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने जा रहे हैं. अमेरिका की खाड़ी, कितना सुंदर नाम है. मेक्सिको बहुत संकट में है. मेक्सिको को लाखों लोगों को हमारे देश में आने की अनुमति देना बंद करना होगा. रिकॉर्ड संख्या में ड्रग आ रही है. इसलिए हम मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ लगाकर इसकी भरपाई करने जा रहे हैं.”

उत्तरी अमेरिका से घिरी हुई है मेक्सिको की खाड़ी

मेक्सिको की खाड़ी उत्तरी अमेरिका और क्यूबा से घिरा हुआ है. यह कैरिबियाई सागर के पश्चिम में है. मेक्सिको की खाड़ी का क्षेत्रफल करीब 16 लाख वर्ग किलोमीटर है. इसका सबसे गहरा स्थान सतह से 14 हजार 383 फीट की गहराई पर स्थित सिग्स्बी खाई है. 

ब्राजील, कनाडा, चीन, पनामा, ग्रीनलैंड और ब्रिक्स पर ट्रंप के बड़े बोल

चुनाव जीतने वाले दिन से एक डोनाल्ड ट्रंप पर हर दिन एक ना एक देश को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं. कभी रूस-यूक्रेन का एक दिन में युद्ध खत्म करने की बात कर रहे हैं तो कभी कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कर रहे हैं.

ब्राजील,कनाडा और चीन पर ऊंचे टैरिफ की घोषणा की तो वहीं ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा जाहिर की है. ब्रिक्स की करेंसी को लेकर ट्रंप ने धमकाया है. व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले ट्रंप अपने तेवर दिखाकर ये बताने की कोशिश कर रहे हैं, कि उनका कार्यकाल कैसा होने वाला है. (ग्रीनलैंड में जूनियर ट्रंप, Greater America की पूरी तैयारी?)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.