Breaking News Middle East War

अमेरिका का दबदबा खत्म, खामेनेई की Gulf Countries को चेतावनी

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को भले ही 28 फरवरी से न तो किसी ने देखा और न ही सुना. कहां हैं, किस हालत में हैं, अलग-अलग थ्योरी. अमेरिका के साथ किसी भी वक्त शुरु होने वाले युद्ध से पहले एक बार फिर से मोजतबा खामेनेई ने टेलीग्राम के माध्यम से अपना बयान जारी किया है.

अपने पिता अयातुल्ला खामेनेई के नक्शे कदम पर चलते हुए मोजतबा ने अमेरिका के खिलाफ जमकर आग उगली है. मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को महान शैतान बताया है और इजरायल को महान शैतान का प्रशिक्षित जानवर कहा है. मोजतबा खामेनेई ने आईआरजीसी और अपने सशस्त्र बलों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनकी सेना अमेरिका-इजरायल का नामोनिशान मिटा देगी.

साथ ही मोजतबा ने खाड़ी देशों को वॉर्निंग देते हुए कहा है कि बेहतर होगा की खाड़ी देश इस बार अमेरिका की ढाल बनकर काम नहीं करेंगे.

अगले 25 वर्षों तक इजरायल अपने अस्तित्व में नहीं रहेगा: मोजतबा खामेनेई

अपना संदेश जारी करते हुए मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका, इजरायल के साथ-साथ खाड़ी देशों को भी धमकाया है. अमेरिका को ‘महान शैतान’ और इजरायल को ‘उसका प्रशिक्षित जानवर’ बताते हुए खामेनेई ने दावा किया कि “इजरायल को ऐसा सबक सिखाया जाएगा, कि अगले 25 वर्षों में अस्तित्व में नहीं रहेगा.”

मोजतबा खामेनेई को अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और इजरायली एजेंसी मोसाद के खूंखार एजेंट तलाश रहे हैं. लेकिन अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा की जान बचाने के लिए ईरान ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. मोजतबा खामेनेई को ऐसी सीक्रेट जगह पर रखा गया है, जहां न तो उनकी मुलाकात राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से कराई जा रही है, और न ही विदेश मंत्री अब्बास अराघची को मिलने की इजाजत है.

समय-समय पर अपने संदेशों के जरिए मोजतबा अपनी मौजूदगी दिखाते हैं.

अमेरिका की ढाल न बनें खाड़ी देश: मोजतबा खामेनेई

इसके साथ ही ईरान सऊदी अरब, यूएई और कतर जैसे अपने पड़ोसी देशों को साफ संदेश दिया है कि अगर उन्होंने अपने देश में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ होने दिया तो ईरान उन देशों को भी नहीं बख्शेगा.

लिखित संदेश में मोजतबा खामेनेई ने कहा, “इस संबंध में जो बात निश्चित है वह यह है कि समय का पहिया पीछे नहीं घूमेगा, और इस क्षेत्र के राष्ट्र और भूमि अब अमेरिकी ठिकानों के लिए ढाल का काम नहीं करेंगे.  खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं रहेगा.”

अमेरिका कमजोर हो रहा है, मोजतबा का ट्रंप पर वार

खामेनेई का कहना है कि मध्य पूर्व में अमेरिका का जो पुराना दबदबा था, वह अब हमेशा के लिए खत्म हो चुका है और अमेरिका चाहकर भी उस पुराने दौर को वापस नहीं ला सकता.अमेरिका इस क्षेत्र में अपना प्रभाव लगातार खो रहा है और हर गुजरते दिन के साथ अपनी पूर्व स्थिति से और दूर होता जा रहा है.”

मोजतबा खामेनेई का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब ईरान के साथ स्थाई समझौते को लेकर बातचीत की जा रही है. और ट्रंप ने दावा किया है कि बातचीत आखिरी दौर में है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *