Breaking News Middle East War

अमेरिकी फाइटर जेट गिरने-गिराने का सिलसिला जारी, ईरान को नामंजूर युद्धविराम

अमेरिकीके खिलाफ लगातार आक्रामक है ईरान, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही सकारात्मक बातचीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन मिडिल ईस्ट में युद्ध बढ़ता ही जा रहा है. ईरानी वायु सेना ने दावा किया है कि चाबहार के पास ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने एक एफ/ए-18 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है, आईआरजीसी ने कहा है कि अमेरिकी विमान हिंद महासागर में गिरा है.

एफ 18 लड़ाकू विमान गिराने का दावा ऐसे वक्त में आया है, जब कुछ घंटे पहले ही ईरान ने अमेरिका के अत्याधुनिक युद्धपोत यूएसएस अब्राह्म लिंकन पर मिसाइलें दागी थीं और कहा था कि अगर ये और करीब आया तो इसे समंदर में समा दिया जाएगा.

ईरान ने दिया एफ 18 लड़ाकू विमान गिराने का सबूत, अमेरिका ने बताया फेक

ईरानी वायुसेना के एक वीडियो ने अमेरिका में खलबली मचा दी है. आईआरजीसी ने घोषणा की है कि उसने अमेरिका के एक एफ-18 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है. इस अटैक का सबूत देने के लिए एक वीडियो भी जारी किया गया है. इस वीडियो में फाइटर जेट के पीछे भागती मिसाइल साफ नजर आ रही है. एफ 18 को दुनिया का सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान माना जाता है.

इससे पहले भी आईआरजीसी ने अमेरिकी एफ-15 जैसे लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया था, जिसे अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ‘बेबुनियाद’ बताया था. लेकिन अब अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि अमेरिका के 20 से ज्यादा लड़ाकू विमान को ईरान गिरा चुका है. स्टील्थ फाइटर जेट एफ 35 को भी पाकिस्तान नुकसान पहुंचा चुका है.

हालांकि ईरान के दावे को अमेरिकी सेना ने खारिज कर दिया है. अमेरिका ने एफ 18 फाइटर जेट गिराने वाले वीडियो को फेक बताया है और कहा है कि हमारा विमान सुरक्षित है.

यूएसएस अब्राहम लिंकन पोत पर कादिर मिसाइल हमले का दावा

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नौसेना ने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की तरफ क्रूज मिसाइलों से हमला किया है. ईरानी नौसेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि “ये हमला कादिर क्रूज मिसाइलों से किया गया.  ये एक एंटी शिप क्रूज मिसाइल है. ईरानी सेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि हमले के बाद अमेरिकी कैरियर को अपनी पोजीशन बदलने पर मजबूर होना पड़ा.  ईरान के नेवी चीफ शहरम ईरानी की ओर से बताया गया कि अमेरिकी स्ट्राइक ग्रुप की गतिविधियों पर उनकी लगातार नजर है. जैसे ही यह दुश्मन का बेड़ा और आगे बढ़ेगा और ईरानी मिसाइलों की रेंज में आएगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा.”

हमारी सैन्य ताकत कम न आंके अमेरिका: ईरानी नेवी चीफ

ईरान ने कहा है कि दुश्मन को हमारी इच्छाशक्ति और सैन्य क्षमता को कम नहीं आंकना चाहिए. नेवी चीफ एडमिरल ईरानी ने कहा कि “ईरान की नौसेना अत्याधुनिक मिसाइलों और तटीय हमले वाले हथियारों से लैस है, जो किसी भी बड़े युद्धपोत को निशाना बना सकती है.”

“जैसे हमने पहले दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया, वैसे ही अब भी हम तैयार हैं. हमारी नौसेना किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है.पूरा ईरान एकजुट होकर अपनी रक्षा करेगा.”

युद्धविराम की शर्तों पर अडिग ईरान, बैकफुट पर ट्रंप

24 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सामने ईरान के साथ बातचीत और युद्धविराम की बात कही थी. लेकिन युद्धविराम को लेकर की जा रही बातचीत को बिना शर्त ईरान ने मानने से इनकार कर दिया था. कई मुस्लिम देशों की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की चर्चा के बीच दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शर्तें सामने रख दी हैं. ईरान ने 10 शर्तों के साथ एक प्रस्ताव रखा है तो अमेरिका ने ईरान के सामने 15 ऐसी शर्तें रखी हैं, जिससे युद्ध को तुरंत खत्म किया जा सके. 

ईरान का कहना है युद्ध शुरू अमेरिका ने किया, खत्म तेहरान करेगा. ईरान ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्धविराम योजना को खारिज कर दिया. इस प्रस्ताव पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया के रूप में, तेहरान ने 15 सूत्रीय योजना को “अत्यधिक” बताते हुए खारिज कर दिया है और मांगों की एक नई सूची जारी की है, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर संप्रभुता भी शामिल है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.