Breaking News Conflict India-Pakistan

भारत-पाक की लड़ाई में गिरे 5 फाइटर जेट, ट्रंप का नया दावा

अपने मुंह मियां मिट्ठू बन कर घूम रहे डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान में हुए संघर्ष को लेकर एक और दावा कर दिया है. युद्ध रुकवाने का तो दावा ट्रंप घिसे-पिटे टेप की तरह कर ही रहे हैं, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के संघर्ष के दौरान 5 लड़ाकू विमान गिराए गए थे. 

हालांकि ट्रंप ने ये नहीं बताया 5 विमान किस देश के थे, लेकिन युद्ध रुकवाने में अपनी भूमिका को साबित करने के लिए ट्रंप ने कहा कि हालात बहुत बिगड़े हुए थे, 5 लड़ाकू विमान गिरा दिए गए थे. 

भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद गंभीर थे: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के संघर्ष को लेकर शिगूफा छोड़ा है. ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा, “हमने कई युद्ध रोके और ये कोई मामूली युद्ध नहीं थे. भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बहुत गंभीर हो चुके थे. विमान मार गिराए जा रहे थे. मुझे लगता है कि करीब पांच लड़ाकू विमान गिरा दिए गए थे. ये दोनों परमाणु हथियारों से लैस देश हैं और एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे. यह एक नई किस्म की जंग जैसी स्थिति बन गई थी.”

भारत ने पाकिस्तान के मार गिराए थे हाईटेक जेट्स, रफाल पर पाकिस्तान के दावे निकले झूठे

10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम होने के बाद, एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा था, कि भारत ने कई ‘हाई-टेक’ पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए थे. पाकिस्तान वायुसेना को भारत ने बहुत नुकसान पहुंचाया है. 

भारत के दावे से उलट पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर रफाल गिराने का दावा किया था. सोशल मीडिया पर अलग-अलग थ्योरी को बल देने की कोशिश की. लेकिन पाकिस्तान दावे को सबूतों के साथ फ्रांस की खुफिया एजेंसी ने खारिज कर दिया. फ्रांस की खुफिया एजेंसी ने बताया कि चीन ने ये अफवाह उड़ाई थी, रफाल लड़ाकू विमानों को नुकसान नहीं पहुंचा है.

भारत का एक कांच तक नहीं टूटा: एनएसए अजीत डोवल
हाल ही में एनएसए अजीत डोवल ने एक कार्यक्रम में ऑप सिंदूर के बारे में बात करते हुए भारत के नुकसान की अफवाहों पर ब्रेक लगाई थी. अजीत डोवल ने कहा, “यह पूरा ऑपरेशन 23 मिनट का था. मुझे एक तस्वीर दिखा दीजिए, जिसमें भारत को नुकसान पहुंचा हो. यहां तक कि एक गिलास भी नहीं टूटा. विदेशी मीडिया ने कई चीजें कहीं. उन्होंने कुछ चुनिंदा तस्वीरों को आधार बनाकर पाकिस्तान के  13 एयरबेस को लेकर कई बातें कहीं. लेकिन 10 मई से पहले और इसके बाद पाकिस्तान के 13 एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें देखें. सब साफ हो जाएगा. भारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.