Breaking News Conflict India-Pakistan

पुंछ में पकड़ा गया पाकिस्तानी, सीमापार से दुश्मन की फायरिंग जारी

देशभर में सिविल मॉकड्रिल की तैयारियां शुरु हो गई है, स्कूल, संस्थानों, अस्पतालों में युद्ध के महौल में क्या करना है, क्या नहीं करना है, लोगों को सिखाया जा रहा है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है.

संदिग्ध ने भारत में घुसपैठ की थी, अब जांच एजेंसियां पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ कर रही है, कि वो किस मकसद से भारत की सीमा में दाखिल हुआ था. पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है. जब लगातार पाकिस्तान उकसावे की कार्रवाई कर रही है. सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है.

सीजफायर का उल्लंघन जारी, पुंछ में पकड़ा गया पाकिस्तान नागरिक 

5-6 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार चौकियों से छोटे हथियारों से गोलीबारी की है. 22 अप्रैल यानि पहलगाम नरसंहार के बाद से ही पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. वहीं हाईअलर्ट भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है. सेना की गश्त के दौरान पुंछ नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध को पकड़ा गया है, जिससे जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही है. पकड़ा गया शख्स पाकिस्तानी नागरिक है.

बड़गाम से आतंकियों के मददगारों की गिरफ्तारी

पहलगाम नरसंहार से एक बात तो साफ है कि आतंकियों को स्थानीय लोगों का समर्थन मिला हुआ था. आतंकियों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स ने आतंकियों को हथियार. खाना-पानी और जरूरी सामान पहुंचाया और शक इस बात का भी है कि हमले के बाद आतंकियों को छिपाने और भगाने के पीछे भी कुछ स्थानीय लोग शामिल थे. इसी धरपकड़ के में जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में दो आतंकवादियों के सहयोगियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया है. श्रीनगर के बाहरी इलाके बुचपोरा कस्बे में नाका चेकिंग अभियान के दौरान आतंकवादियों के सहयोगियों को पकड़ा गया है. सुरक्षा बलों ने उनके कब्जे से एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए.

पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन की तैयारी

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पीएम मोदी ने आतंकियों को साफ और सख्त संदेश दे दिया है कि अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. आतंकियों के साथ-साथ उनके आकाओं पर भी एक्शन लिया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा है कि जनता जैसा चाहती है, वैसा ही बदला लिया जाएगा. गृहमंत्री अमित शाह ने भी आश्वासन दिया है कि आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जाएगा. इसी के तहत थल सेना हो, वायुसेना हो या फिर नौसेना तीनों सेनाओँ ने कमर कस ली है.

अरब सागर में पाकिस्तान को घेर लिया गया है. तो थल और वायुसेना भी हाईअलर्ट मोड में है. पीएम मोदी लगातार एक्शन की समीक्षा कर रहे हैं. तो विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने विदेशी सहयोगियों को एक-एक स्थिति की जानकारी दे रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिन बहुत अहम होने वाले हैं, क्योंकि हिंदुस्तान काल बनकर पाकिस्तान को सबक सिखाएगा.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.