Breaking News Middle East War

होर्मुज में नाकेबंदी फेल, US नेवी सेक्रेटरी पर गिरी गाज

होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी पर उठे सवाल और होर्मुज में लगातार ईरान की ओर से मिल रही चुनौती के बीच अमेरिकी सेना में हड़कंप मचा हुआ है. नेवल ब्लॉकेड फेल होने के बाद अमेरिका ने अपनी नौसेना सेक्रेटरी से इस्तीफा ले लिया है.

पिछले 28 दिनों में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ अपने 04 सैन्य अफसरों को बर्खास्त कर चुके हैं. अब नौसेना के सेक्रेटर जॉन फेलन को हटा कर ईरान में होर्मुज न खुलवाने का ठीकरा फोड़ा गया है.

पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय) ने बताया कि नौसेना सचिव जॉन फेलन तत्काल प्रभाव से डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को छोड़ दिया है.

हटाए गए अमेरिकी नेवी सचिव जॉन फेलन

ईरान से युद्ध शुरू होने के बाद ट्रंप प्रशासन में कई शीर्ष लोगों के इस्तीफे लिए जा चुके हैं. इसमें एक और नाम जुड़ गया है. नेवी सेक्रेटरी जॉन फेलन का. अमेरिकी नेवी सेक्रेटरी जॉन फेलन को उनके पद से हटा दिया गया है. अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने इसकी जानकारी साझा की है. हालांकि पेंटागन ने फेलन के इस तरह से अचनाक जाने का कोई कारण नहीं बताया है.

फेलन ऐसे समय हटे हैं, जब अमेरिकी नेवी ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी की हुई है. इस नाकेबंदी पर सवाल खड़े हुए हैं, तो ईरान की ओर से दावा किया गया है कि अमेरिकी नाकेबंदी का कोई असर नहीं पड़ा है.

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने फेलन के हटने का ऐलान करते हुए अमेरिकी नौसेना में उनकी सर्विस के लिए थैंक्यू कहते हुए नए कार्यवाहक नौसेना सचिव अवर सचिव हंग काओ के नाम का ऐलान किया. हंग काओ अब फेलन की जगह लेंगे.

ट्रंप के करीबी हैं जॉन फेलन, हेगसेथ से रहती थी तनातनी

जॉन फेलन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का करीबी सैन्य अफसर माना जाता है. ट्रंप-फेलन अक्सर साथ में दिखते थे. वहीं ट्रंप की निजी रिजॉर्ट मार-ए-लागो में भी कई बार देखा जा चुका है. बिना किसी सैन्य बैकग्राउंड के उन्हें ट्रंप ने नेवी सचिव नियुक्त किया था. ट्रंप के चुनावी अभियान में फेलन एक प्रमुख दानदाता थे और उन्होंने ‘रगर मैनेजमेंट एलएलसी” नामक एक निजी निवेश फर्म की स्थापना की थी.

लेकिन फेलन के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और दूसरे सीनियर अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे नहीं थे.

माना जा रहा है कि होर्मुज पर घेराबंदी को सफल न बनाने के कारण हेगसेथ दोनों फेलन से नाराज थे. जिस दिन अमेरिका ने होर्मुज पर ब्लॉकेड की थी, 24 घंटे के अंदर 20 से ज्यादा जहाजों से होर्मुज की खाड़ी पार किया था, जबकि ट्रंप ने ऐलान किया था कि किसी की भी मनमानी नहीं चलने दी जाएगी.

कहा जा रहा है कि इसी कारण से जॉन फेलन से इस्तीफा ले लिया गया.

ईरान युद्ध में पिछड़ा अमेरिका, चली गई इन अफसरों की कुर्सी

फेलन से पहले पीट हेगसेथ ने आर्मी चीफ जनरल रेंडी जॉर्ज,  मेजर जनरल डेविड होंडले और मेजर जनरल विलियम ग्रीन जूनियर को भी बर्खास्त किया था. ये सारे इस्तीफे ईरान के साथ चल रहे युद्ध के दौरान ही हुए हैं. दरअसल जब 28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर तेहरान पर एयरस्ट्राइक की थी, तो ऐसा लगा था कि शायद चंद दिनों में ईरान को बुरी तरह से परास्त कर दिया जाएगा. क्योंकि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई हों या फिर ईरान के सैन्य चीफ और एनएसए अली लारीजानी, सब अमेरिकी हमले में मारे जा चुके थे.

बावजूद इसके युद्ध ना सिर्फ लंबा खिंच गया, जबकि ईरान की मिसाइलों और ड्रोन ने अमेरिका के एफ 35 स्टील्थ फाइटर जेट तक को नुकसान पहुंचा दिया. ईरान ने अपने सस्ते सस्ते ड्रोन से ऐसे वार किए कि अमेरिका को पलटवार करने के लिए एक-एक महंगी मिसाइल का इस्तेमाल करना पड़ा.

यही कारण है कि पेंटागन में हड़कंप मचा हुआ है यहां तक की रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की कुर्सी भी खतरे में आ चुकी है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.