Breaking News Geopolitics Indo-Pacific Middle East

TikTok को लेकर ट्रंप-शी में फोन कॉल, फेंटानाइल स्मगलिंग पर भी चर्चा

शपथ ग्रहण से पहले अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बात की है. चीन के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि देर शाम ट्रंप और जिनपिंग के बीच बातचीत हुई है. ये बातचीत ऐसे वक्त में हुई है जब शुक्रवार को ही अमेरिकी कोर्ट ने टिक टॉक पर बैन रखने वाले कानून को जारी रखा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के बाद अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “मैंने और शी मिलकर ये पूरी कोशिश करेंगे की दुनिया को और शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाया जा सके.” गौरतलब है कि ट्रंप ने दुनिया को चौंकाते हुए अपने शपथ ग्रहण समारोह में जिनपिंग को आमंत्रित किया था. लेकिन जिनपिंग ने खुद न जाकर चीन के उप राष्ट्रपति को अमेरिका भेजने का निर्णय लिया है. 

ट्रंप और जिनपिंग के बीच किन मुद्दों पर हुई बात

शी जिनपिंग से टेलीफोन पर बातचीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया बताया कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की है. ट्रंप ने बताया बातचीत का मुख्य बिंदु व्यापार, फेंटानाइल (ड्रग्स) और टिकटॉक जैसे मुद्दे थे. डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “चीन और अमेरिका के लिए यह बातचीत बहुत अच्छी रही. मुझे उम्मीद है कि हम साथ मिलकर कई समस्याओं का समाधान करेंगे और यह जल्द शुरू होगा. हमने व्यापार, फेंटानाइल, टिकटॉक और अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की. राष्ट्रपति शी और मैं पूरी कोशिश करेंगे ताकि दुनिया को और अधिक शांतिपूर्ण व सुरक्षित बनाया जा सके.”

ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे चीन के उप राष्ट्रपति

ये पहली बार होगा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में कोई चीनी अधिकारी शामिल होगा. बताया जा रहा है कि चीन के उप राष्ट्रपति हान झेंग अमेरिका जा रहे हैं. हान झेंग, राष्ट्रपति शी जिनपिंग का प्रतिनिधित्व करेंगे.

चीन और अमेरिका भले ही प्रतिस्पर्धा करते हो लेकिन ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच ठीक ठाक बातचीत है. इसी महीने ट्रंप ने कहा था कि वह और शी प्रतिनिधियों के माध्यम से संपर्क में रहे हैं और दोनों देशों के संबंधों को लेकर आशावादी हैं. इतना ही नहीं ट्रंप ने ये भी कहा है कि रूस-यूक्रेन के युद्ध को खत्म कराने में चीन मददगार हो सकता है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.