Acquisitions Breaking News Defence

पहली बार मिलिट्री यूनिफॉर्म का निर्यात, सूरीनाम को डिफेंस पीएसयू ने सप्लाई की वर्दी

हथियारों के साथ-साथ भारत ने अब मित्र-देशों को यूनिफॉर्म भी एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है. भारत ने पहली बार दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम को यूनिफॉर्म सप्लाई की है. चेन्नई स्थित डिफेंस पीएसयू ऑर्डनेंस क्लोथिंग फैक्ट्री (ओसीएफ) ने सूरीनाम को साढ़े चार हजार यूनिफॉर्म सप्लाई की है.

ओसीएफ अवाडी (चेन्नई), ट्रूप कम्फर्ट लिमिटेड (टीसीएल) की एक यूनिट है जो भारतीय सेना के लिए भी वर्दी तैयार करती है. ओसीएफ के जनरल-मैनेजर बी एस रेड्डी ने सूरीनाम को मिलिट्री यूनिफॉर्म की खेप को फ्लैग ऑफ किया. ओसीएफ ने पहली बार किसी दूसरे देश को यूनिफॉर्म निर्यात किया है. इस एक्सपोर्ट की कुल कीमत करीब 2.71 करोड़ है.

मित्र-देशों के सैनिकों के लिए पूरा किए गए निर्यात ऑर्डर के लिए सूरीनाम के राष्ट्रपति ने ओसीएफ के मैनेजमेंट और स्टाफ के नाम प्रशस्ति-पत्र भेजा है. (https://x.com/Def_PRO_Chennai/status/1884302486821036196)

भारतीय सेना ने भी हाल ही में बदली है कॉम्बैट यूनिफॉर्म

कुछ साल पहले ही भारतीय सेना ने भी अपनी कैमोफ्लाज (कॉम्बैट यूनिफॉर्म) में बदलाव किया है. भारतीय सेना अब डिजिटल प्रिंटेड यूनिफॉर्म इस्तेमाल करती है. इस तरह के कैमोफ्लाज पैटर्न को ग्रे मार्केट में कॉपी करना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में सेना की यूनिफॉर्म का कपड़ा सामान्य बाजार और दुकानों में उपलब्ध नहीं हो पाता है. रक्षा मंत्रालय और सेना द्वारा अधिकृत दुकानों पर ही ये कपड़ा और यूनिफॉर्म उपलब्ध हो सकता है.

डिफेंस एक्सपोर्ट पहुंच गया है 21 हजार करोड़ के पार

पिछले एक दशक में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 21 हजार करोड़ से ज्यादा पहुंच गया है. जबकि एक दशक पहले तक ये महज 2000 करोड़ था. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐलान किया था कि वर्ष 2029 तक डिफेंस एक्सपोर्ट का लक्ष्य 50 हजार करोड़ है.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.