अमेरिका की फर्स्ट लेडी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप पर नजर रख रहा है ईरान. ईरान से जारी हुए एक वीडियो में मेलानिया ट्रंप और उनके बेटे बैरन ट्रंप की हत्या की बात कही गई है.
वीडियो में मेलानिया की हर गतिविधि पर नजर रखने के दावे के बाद सीआईए के पैरों तले से जमीन खिसक गई है. क्योंकि जो वीडियो पोस्ट किया गया है उसमें मेलानिया ट्रंप को न्यूयॉर्क शहर में कार के काफिले में घूमते और लग्जरी शॉपिंग करते दिखाया गया है. ईरान ने अपने वीडियो में कहा है कि मेलानिया को कहां मारें.
इसके अलावा खून के बदले खून जैसे टाइटिल के साथ ईरान के कई शहरों में मेलानिया ट्रंप और ट्रंप के परिवार की तस्वीर लगाई गई है.
ईरान के इस वीडियो के बाद व्हाइट हाउस के साथ-साथ सीआईए के होश फाख्ता हैं. फर्स्ट लेडी की सिक्योरिटी की समीक्षा की गई है.
ईरान के टारगेट पर मेलानिया, रेकी वीडियो से अमेरिका में हड़कंप
ईरान की ओर से जारी एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है. यह वीडियो ‘मेलानिया ट्रंप को कैसे मारें’ नाम से जारी किया गया है. वीडियो में मेलानिया ट्रंप की तस्वीरें दिखाई गई हैं. इसमें उनके काफिले और न्यूयॉर्क शहर की कुछ जगहों की तस्वीरें भी शामिल हैं. वीडियो में उन डिजाइनर दुकानों के नाम भी बताए गए हैं, जहां मेलानिया शॉपिंग करती हैं.
कहा गया है कि ये जगहें ईरान के ऑपरेशन यानि हमले के लिए परफेक्ट हो सकती हैं.
वीडियो में सिर्फ रेकी ही नहीं ये बातें भी बताई गईं कि मेलानिया को मारना कितना आसान हो सकता है. सुझाव दिया गया है कि मेलानिया के खरीदे गए कपड़ों में नर्व एजेंट यानि नसों को नुकसान पहुंचाने वाला केमिकल मिलाया जा सकता है.
वीडियो के अंत में ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन ट्रंप को भी सीधे धमकी दी गई है – “यह सिर्फ शुरुआत है. बैरन ट्रंप, हमारा इंतजार करो.”
आपको बता दें कि प्रथम महिला और बैरन दोनों की सुरक्षा के लिए हर समय सीक्रेट सर्विस के जवान तैनात रहते हैं.
इस वीडियो के सामने आने के बाद व्हाइट हाउस, न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर, बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब और फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा को और बढ़ा दिया है. ये सभी ट्रंप और उनके परिवार के निवास स्थान हैं.
तेहरान में ट्रंप और परिवार के खिलाफ लगे थे होर्डिंग
ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे के दौरान ट्रंप के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखने को मिला था. किसी शहर में ट्रंप के पोस्टर पर शैतान पर पत्थर फेंकने की रस्म की गई तो कहीं ट्रंप के पूरे परिवार के खात्मे के पोस्टर लगाए गए थे. पिछले सप्ताह भी ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए थे. जिसमें ट्रंप के अलावा मेलानिया और उनके सभी बच्चों डॉन जूनियर, इवांका, एरिक, टिफनी और बैरन के नाम शामिल थे. इन होर्डिंग पर लिखा था- खून के बदले खून.
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में नहीं आईं मेलानिया
माना जा रहा है कि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट राष्ट्रपति और उनकी परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद संजीदा हैं. यही कारण है कि ईरान संग युद्ध के चलते मेलानिया ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली है. पिछले सप्ताह शुक्रवार को आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में भी मेलानिया ट्रंप नहीं दिखी थीं. मेलानिया ट्रंप ने इस महीने ज्यादा सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लिया है.
ट्रंप हाल ही में कह चुके हैं कि ईरान उनकी हत्या कर सकता है. लेकिन जिस तरह से ईरान ने मेलानिया की गतिविधियों का वीडियो जारी किया है, उसको लेकर अमेरिका की चिंता बढ़ चुकी है.
ट्रंप ने ईरान को धमकाते हुए ये भी कहा है कि अगर उनपर हमला हुआ तो हजारों मिसाइलें ईरान को खत्म कर देंगी.

