Breaking News Conflict Geopolitics India-Pakistan

भारत करे जवाबी कार्रवाई, अमेरिका से आई आवाज…पाकिस्तान सकते में

पाकिस्तान का इलाज होने ही वाला है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अमेरिका के विदेश विभाग ने एक बार फिर से भारत को फुल सपोर्ट करने का आश्वासन दिया है. जेडी वेंस ने कहा, भारत, पाकिस्तान को ऐसे जवाब दे, जिससे क्षेत्रीय संघर्ष नहीं फैले.

वहीं अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रंप प्रशासन से पूरा समर्थन मिला है. अमेरिका से भारत के पक्ष में आ रहे बयानों से पाकिस्तान में खलबली मच गई है.

लश्कर और जैश के खूंखार आतंकी और भारत के मोस्टवांटेड हाफिज सईद और मसूद अजहर भागे-भागे फिर रहे हैं. लगातार पाकिस्तानी आर्मी और आईएसआई की मदद से सीक्रेट ठिकाने बदल रहे हैं.

भारत दे जवाब, अमेरिका करेगा मदद:जेडी वेंस

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिका में एक पॉडकास्ट पर भारत पर हुए आतंकी हमले और कार्रवाई को लेकर बयान दिया है.

जेडी वेंस ने कहा, “हम आशा करते हैं कि भारत इस आतंकवादी हमले का जवाब देगा. भारत इस तरह से जवाब देगा कि उससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष न हो. हम ये भी उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान इस हमले में जहां तक जिम्मेदार है, वहां तक भारत के साथ जांच में सहयोग करे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाया जाए और उनसे निपटा जाए. आतंकियों के खिलाफ हम भारत के साथ हैं.”  

22 अप्रैल को जब पहलगाम में पर्यटकों को टारगेट किया गया था, उस वक्त जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ भारत दौरे पर थे और हमले से एक दिन पहले जेडी वेंस ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी, और द्विपक्षीय वार्ता की थी. हमले के बाद से ही जेडी वेंस ने भारत के साथ प्रतिबद्धता और पर्यटकों के निधन पर संवेदना जताई है.

पीएम मोदी को अमेरिका का फुल सपोर्ट: टैमी ब्रूस

अमेरिका के विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने अमेरिका की ओर से पीएम मोदी को फुल सपोर्ट दिए जाने की बात कही है.

अपने ताजा बयान में टैमी ब्रूस ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रंप प्रशासन से पूरा समर्थन है. हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं,अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की. जैसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह पीएम मोदी से कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री मोदी को हमारा पूरा समर्थन है.” 

भारत से शुरु हुई पाकिस्तानियों की वापसी, पाकिस्तान ने खोला बॉर्डर

भारत में वीजा रद्द किए जाने के बाद से पाकिस्तानी लोगों की वापसी शुरु हो गई है. अटारी वाघा सीमा से अब तक 900 से ज्यादा पाकिस्तानी लोग वापस जा चुके हैं. पाकिस्तानी वीजा रखने वाले तकरीबन 23 लोगों को भी पाकिस्तान भेजा गया है.

गुरुवार को बॉर्डर बंद रखने के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर से बॉर्डर खोल दिए हैं. गुरुवार को गेट न खोले जाने के कारण पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर पर फंसे हुए थे. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0